scorecardresearch
 

Choti Diwali 2026: छोटी दिवाली पर भूलकर भी न छोड़ें ये 6 जगहें, यहां दीपक जलाना माना जाता है बेहद शुभ!

Choti Diwali 2026: छोटी दिवाली की रात दीपक जलाने का खास महत्व है. मान्यता है कि इस दिन कुछ खास जगहों पर दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है. जानें इस दिन किन जगहों पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है.

Advertisement
X
छोटी दिवाली 2026: दीपक जलाने की 6 शुभ जगहें
छोटी दिवाली 2026: दीपक जलाने की 6 शुभ जगहें

Choti Diwali 2026: छोटी दिवाली का त्योहार दीपों की रोशनी और खुशियों से जुड़ा है. इस दिन घर के हर कोने को रोशन करने की परंपरा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छोटी दिवाली की शाम कुछ खास जगहों पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. कहते हैं कि इन जगहों पर दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मकता दूर होती है. ऐसे में अगर आप भी छोटी दिवाली पर दीप जलाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इन 6 जगहों को बिल्कुल न भूलें.

1. घर के मुख्य दरवाजे पर जलाएं दीपक

छोटी दिवाली की रात घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जरूर जलाएं. मान्यता है कि मुख्य द्वार से ही घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. इसलिए दरवाजे के दोनों ओर दीपक रखना शुभ माना जाता है. इससे घर का माहौल भी रोशनी से भर जाता है.

2. पूजा घर में जलाएं दीपक

घर के मंदिर में भगवान के सामने दीपक जलाना न भूलें. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और मां लक्ष्मी का ध्यान करके दीपक जलाएं. धार्मिक मान्यता है कि पूजा घर में दीपक जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है.

3. घर की दक्षिण दिशा में जलाएं दीपक

छोटी दिवाली पर दक्षिण दिशा में दीपक जलाने का भी खास महत्व है. इस दिन यमराज के नाम का दीपक जलाने की परंपरा है. इसे यम दीपक कहा जाता है. मान्यता है कि इससे परिवार के लोगों की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना की जाती है.

Advertisement

4. तुलसी के पौधे के पास जलाएं दीपक

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है. छोटी दिवाली की शाम तुलसी के पास घी या तेल का दीपक जलाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है. दीपक जलाते समय तुलसी माता को प्रणाम भी करें.

5. घर की छत और बालकनी में जलाएं दीपक

छोटी दिवाली की रात घर की छत और बालकनी में भी दीपक जलाएं. इससे घर रोशनी से भर जाता है. मान्यता है कि दीपक जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक माहौल बना रहता है.

6. घर के आसपास सुनसान जगह पर जलाएं दीपक

मान्यता है कि छोटी दिवाली पर घर के बाहर भी दीपक जलाना शुभ होता है. ध्यान रखें कि दीपक ऐसी जगह रखें, जहां आग लगने का कोई खतरा न हो.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement