scorecardresearch
 

बद्रीनाथ में तेज बारिश के बीच उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मंगलवार, 5 मई 2026 को भी चमोली जनपद में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा. इस दौरान क्षेत्र में ओलावृष्टि, तेज बारिश और जोरदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. प्रशासन ने राहत व बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement
X
बद्रीनाथ धाम पर बारिश के कारण जबरदस्त ठंड बढ़ गई है. (Photo: ITG)
बद्रीनाथ धाम पर बारिश के कारण जबरदस्त ठंड बढ़ गई है. (Photo: ITG)

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित बाबा बद्रीनाथ के धाम में लगातार तेज बारिश हो रही है. बारिश के बावजूद भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. बारिश के कारण क्षेत्र में जबरदस्त ठंड बढ़ गई है. कुछ दिनों पहले यहां काफी गर्मी थी. लेकिन मौसम ने अचानक करवट ली और ठंड के साथ तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश और बढ़ती ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है. भक्त भारी बारिश में भी भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं.

वहीं, मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के पर्वतीय इलाकों सहित चमोली जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मंगलवार, 5 मई 2026 को भी चमोली जनपद में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा. इस दौरान क्षेत्र में ओलावृष्टि, तेज बारिश और जोरदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जनपदवासियों और चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें. संभव हो तो सुरक्षित स्थानों पर ही रहें.

उन्होंने अधिकारियों को खराब मौसम की स्थिति में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को ट्रेकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखने और राहत व बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने आपदा प्रबंधन इकाइयों को किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश भी दिए हैं.

Advertisement

अब तक कितने श्रद्धालाओं ने की चारधाम यात्रा?
4 मई को यमुनोत्री धाम में 8,818, गंगोत्री में 8,393, केदारनाथ में 19,447 और बद्रीनाथ में 13,939 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. कुल मिलाकर एक दिन में 50,597 यात्रियों ने चारधाम यात्रा की. अब तक की कुल संख्या देखें तो यमुनोत्री में 1,07,052, गंगोत्री में 1,05,586, केदारनाथ में 3,27,532 और बद्रीनाथ में 1,73,405 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. इस तरह चारों धाम में कुल मिलाकर 7,13,575 श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement