scorecardresearch
 

Budh Rashi Parivartan 2026: बुध का मेष राशि में गोचर, 30 अप्रैल से कुंभ राशि वालों के पलटेंगे दिन

30 अप्रैल को बुध मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद बुध 14 मई तक इसी राशि में रहेंगे. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र का कहना है कि बुध का यह गोचर कुंभ राशि वालों को भरपूर लाभ दे सकता है.

Advertisement
X
मेष राशि में सूर्य पहले से बैठे हुए हैं और बुध के यहां आते ही बुधादित्य राजयोग बनेगा. (Photo: ITG)
मेष राशि में सूर्य पहले से बैठे हुए हैं और बुध के यहां आते ही बुधादित्य राजयोग बनेगा. (Photo: ITG)

बुध राशि बदलने वाले हैं. 30 अप्रैल को बुध मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद बुध 14 मई तक इसी राशि में रहेंगे. मेष राशि पहुंचते ही बुध की स्थिति और मजबूत होगी. बुध और भी ज्यादा पारवफुल हो जाएंगे. ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का कारक माना गया है. एक और खास बात ये है कि मेष राशि में सूर्य पहले से बैठे हुए हैं और बुध के यहां आते ही बुधादित्य राजयोग बनेगा. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र ने बताया कि है कि इस बुध गोचर का कुंभ राशि के जातकों पर कैसा असर होगा.

नौकरी-व्यापार
ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के मुताबिक, कुंभ राशि के तीसरे भाव में बुध गोचर कर रहा है. ऐसे में कुंभ राशि वालों का आत्मविश्वास और ज्यादा बढ़ेगा. यदि आप कुछ नया सीखना चाहते हैं, नई ट्रेनिंग लेना चाहते हैं तो उसके लिए अनुकूल समय है. जो लोग अपने स्किल को अपडेट कर रहे हैं और नॉलेज बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं, उन्हें निश्चित तौर पर इस अवधि में लाभ मिलेगा. व्यापार में लाभ के अवसर भी आपको मिलेंगे.

धन की स्थिति
बुध के मेष राशि में आने के बाद कुंभ राशि वालों की धन की स्थिति बेहतर होगी. मित्रों से आर्थिक मदद आपको मिलेगी. धन के संचय पर आपका जोर रहेगा. इनकम को खर्च करने की बजाए जोड़ने पर फोकस रहेगा. बेवजह के खर्चों को कम करने पर ध्यान देंगे. आपकी आय के स्रोत भी इस दौरान एक से अधिक हो सकते हैं. जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, उन्हें इस दौरान राहत मिल सकती है.

Advertisement

घर-परिवार
घर परिवार में आपके रिश्ते-नाते अच्छे रहेंगे. परिवार की खुशियों के लिए खूब प्रयास करेंगे. माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई बड़ा कार्य किया जा सकता है. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा चलने वाला है. जबकि सिंगल लोगों की इस दौरान किसी खास शख्स में दिलचस्पी बढ़ सकती है. आप किसी व्यक्ति के बहुत करीब आ सकते हैं.

उपाय क्या करें?
कुंभ राशि वाले प्रतिदिन शिव परिवार का जल से अभिषेक करें तो आपके लिए शुभ होगा. शाम के समय हरी चीजों का दान करें. आप हरे फल या मूंग की दाल का दान भी कर सकते हैं. बुध का यह गोचर आपके लिए बहुत शुभ हो. ये उपाय करने से आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी. सुख-समृद्धि बढ़ेगी. और आप अपने सपनों को साकार करने में सफल होंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement