scorecardresearch
 

Akshaya Tritiya 2026: साल का सबसे शुभ दिन! जानें क्यों अक्षय तृतीया पर पंचांग देखे बिना कर सकते हैं बड़े काम

आज अक्षय तृतीया है. शास्त्रों में इसे साल का सबसे शुभ दिन बताया गया है. कहते हैं कि इस दिन शुभ-मांगलिक कार्य बिना पंचांग देखे किए जा सकते हैं. और इस दिन मिलने वाला फल अक्षय होता है, जो आजीवन खत्म नहीं होता.

Advertisement
X
अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी-विष्णु की संयुक्त पूजा और सोने-चांदी की खरीदारी का विधान है. (Photo: ITG)
अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी-विष्णु की संयुक्त पूजा और सोने-चांदी की खरीदारी का विधान है. (Photo: ITG)

आज देशभर में अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है. हर साल वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है. शास्त्रों में इसे साल का सबसे अबूझ मुहूर्त बताया गया है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन कोई भी शुभ, मांगलिक या बड़ा कार्य करने के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती है. आप शुभ मुहूर्त देखे बिना कोई भी कार्य कर सकते हैं. कहते हैं कि इस दिन शुरु किए गए कार्यों का फल अक्षय (कभी खत्म न होने वाला) होता है. इस दिन दान-धर्म के कार्यों का फल भी कई गुना अधिक होता है.

अक्षय तृतीया के दिन लोग नए काम की शुरुआत करना शुभ मानते हैं. इसके अलावा, शादी-विवाह, सगाई या भी शुभ संस्कार इस दिन किया जा सकता है. इसके अलावा, सोने-चांदी जैसी मूल्यवान चीजों की खरीदारी भी इस दिन उत्तम होती है. किसी नए निवेश की शुरुआत भी आप इस दिन कर सकते हैं. कोई नई प्रॉपर्टी, घर या जमीन खरीद सकते हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि ये सभी कार्य आप बिना ज्यातिषीय परामर्श या पंचांग देखे बगैर कर सकते हैं. इनका फल शुभ ही होगा.

अक्षय तृतीया 2026 तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि का आरंभ 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 48 मिनट से लेकर 20 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर होगा. उदया तिथि के कारण अक्षय तृतीया 19 अप्रैल दिन रविवार यानी आज मनाई जा रही है.

Advertisement

क्यों अक्षय तृतीया है सबसे शुभ दिन?
ज्योतिषविद अरुणेश कुमार शर्मा के अनुसार, अक्षय तृतीया पर ग्रहों की विशेष स्थिति इस तिथि को खास बनाती है. इस दिन सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में होते हैं. वहीं, चंद्रमा भी अपनी उच्च की राशि वृषभ में होते हैं. आज सूर्य अपनी उच्च की राशि मेष और चंद्रमा अपनी उच्च की राशि वृषभ में विराजमान हैं. दोनों ग्रहों के उच्च राशि में होने के कारण ही इस दिन की शुभता बढ़ जाती है. मान्यता है कि इस शुभ घड़ी में किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना प्रबल होती है. और इसमें मिलने वाला फल अक्षय होता है. यानी कभी खत्म न होने वाला फल आपको मिल सकता है.

अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें?
अक्षय तृतीया पर सोने, चांदी के आभूषण खरीदे जा सकते हैं. इस दिन आप किसी नई प्रॉपर्टी में भी निवेश कर सकते हैं. कोई नया वाहन खरीदकर घर ला सकते हैं. यदि आप महंगी या मूल्यवान चीजें नहीं खरीद सकते तो मिट्टी की चीजें खरीदना शुभ रहेगा. इस दिन आप मिट्टी का घड़ा, दीपक, गमला, मिट्टी के बर्तन या मिट्टी से निर्मित कोई मूर्ति खरीदकर घर ला सकते हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement