scorecardresearch
 
Advertisement
धर्म की ख़बरें

अनंत और मुकेश अंबानी ने नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का किया दुग्धाभिषेक, देखें Photos

mukesh ambani anant ambani
  • 1/5

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास अवसर पर अंबानी परिवार भगवान द्वारकाधीश और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचा.

mukesh ambani anant ambani
  • 2/5

जामनगर में अनंत अंबानी का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के बाद मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी ने भगवान द्वारकाधीश के दर्शन किए. इसके बाद नागेश्वर ज्योतिर्लिंग में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की और शिवलिंग का दूध से अभिषेक किया.

mukesh ambani anant ambani
  • 3/5

अंबानी परिवार ने पूजा के बाद नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के पुजारी गिरधर महाराज से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी लिया. उनकी विधिवत अर्चना का वीडियो भी सोशल मीडयि पर खूब वायरल हो रहा है.

Advertisement
mukesh ambani anant ambani
  • 4/5

वीडियो में मुकेश अंबानी शिवलिंग पर चरणामृत, गुलाब की पंखुड़ियां और दूध चढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद अनंत अंबानी ने भी शिवलिंग का दुग्धाभिषेक किया.

anant ambani radhika
  • 5/5

अपने जन्मदिन से पहले भी अनंत अपनी पत्नी राधिका संग नवी मुंबई के नेरुल स्थित कृष्ण काली मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे. यहां अपने प्राइवेट जेट से पहुंचे अनंत राधिका ने पूरे विधि-विधान से पूजा की. इसके बाद दिल खोलकर गरीबों में दान किया.

Advertisement
Advertisement