scorecardresearch
 
Advertisement

नवग्रह देव की आरती (Navagraha Dev ki Aarti)

नवग्रह देव की आरती

नवग्रह देव की आरती का नियमित पाठ करने से नौ ग्रहों की कृपा प्राप्त करने में सहायता मिलती है. मान्यता है कि इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होकर जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता का संचार होता है.

नवग्रह देव की आरती
नवग्रह देव की आरती

आरती श्री नवग्रहों की कीजै । 
बाध, कष्ट, रोग, हर लीजै ।।

 

सूर्य तेज व्यापे जीवन भर । 
जाकी कृपा कबहुत नहिं छीजै ।।

 

रुप चंद्र शीतलता लायें । 
शांति स्नेह सरस रसु भीजै ।।

 

मंगल हरे अमंगल सारा । 
सौम्य सुधा रस अमृत पीजै ।।

 

बुद्ध सदा वैभव यश लीये । 
सुख सम्पति लक्ष्मी पसीजै ।।

 

विद्या बुद्धि ज्ञान गुरु से ले लो । 
प्रगति सदा मानव पै रीझे।।

 

शुक्र तर्क विज्ञान बढावै । 
देश धर्म सेवा यश लीजे ।।

 

न्यायधीश शनि अति न्यारे । 
जप तप श्रद्धा शनि को दीजै ।।

 

राहु मन का भरम हरावे । 
साथ न कबहु कुकर्म न दीजै ।।

 

स्वास्थ्य उत्तम केतु राखै । 
पराधीनता मनहित खीजै ।।

 

आरती श्री नवग्रहों की कीजै ।

 

-------समाप्त-------

समाप्त

यह भी पढ़ें

Advertisement
Advertisement