scorecardresearch
 
Advertisement

मां त्रिपुरा सुंदरी की आरती (Maa Tripura Sundari Aarti)

मां त्रिपुरा सुंदरी की आरती

मां त्रिपुरा सुंदरी को शक्ति, सौंदर्य और करुणा की देवी माना जाता है. मान्यता है कि सच्चे मन से उनकी पूजा करने पर माता रानी जल्दी प्रसन्न होती हैं. रोजाना मां त्रिपुरा सुंदरी की पूजा, आरती और मंत्रों का जाप करने से भक्तों को सुख-समृद्धि और मानसिक शांति का आशीर्वाद मिलता है.

मां त्रिपुरा सुंदरी की आरती
मां त्रिपुरा सुंदरी की आरती

श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी। राजेश्वरी जय नमो नमः॥
करुणामयी सकल अघ हारिणी। अमृत वर्षिणी नमो नमः॥

 

जय शरणं वरणं नमो नमः। श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी॥
अशुभ विनाशिनी, सब सुख दायिनी। खल-दल नाशिनी नमो नमः॥

 

भण्डासुर वधकारिणी जय मां। करुणा कलिते नमो नमः॥
जय शरणं वरणं नमो नमः। श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी॥

 

भव भय हारिणी, कष्ट निवारिणी। शरण गति दो नमो नमः॥
शिव भामिनी साधक मन हारिणी। आदि शक्ति जय नमो नमः॥

 

जय शरणं वरणं नमो नमः। जय त्रिपुर सुन्दरी नमो नमः॥
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी। राजेश्वरी जय नमो नमः॥

 

-------समाप्त-------
 

समाप्त

यह भी पढ़ें

Advertisement
Advertisement