राजस्थान की राजधानी जयपुर में मॉनसून की शुरुआती बारिश ने नगर निगम और प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी है. शहर की कई प्रमुख सड़कें गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. कई जगहों पर सड़क धंसने से वाहन गड्ढों में फंस गए और एक कार तो गड्ढे में गिर गई. वहीं लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के साथ जयपुर की सड़कों की यही तस्वीर सामने आती है.