scorecardresearch
 

खूबसूरत पत्नी ने सोते समय पकड़ा हाथ, प्रेमी ने घोंट दिया गला... कोटा में रिटायर्ड फौजी की हत्या

राजस्थान के कोटा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पूरा केस खुल गया.

Advertisement
X
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पत्नी, उसका प्रेमी और दोस्त. (Photo: Screengrabs)
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पत्नी, उसका प्रेमी और दोस्त. (Photo: Screengrabs)

कोटा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. जहां रिटायर्ड फौजी मनोज शर्मा की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसकी पत्नी, प्रेमी और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा और वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए अगले ही दिन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गई.

पुलिस जांच के मुताबिक घटना आरकेपुरम थाना क्षेत्र के आंवली रोजड़ी इलाके की है. यहां गुरुवार रात पत्नी दीपिका ने अपने प्रेमी देवेश को फोन कर घर बुलाया. देवेश अपने साथी विष्णु के साथ देर रात पहुंचा. तीनों ने पहले साथ बैठकर शराब पी, फिर साजिश के तहत मनोज का गला घोंटकर हत्या कर दी.

हत्या के बाद ‘सामान्य मौत’ दिखाने की कोशिश
वारदात को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को पलंग पर लिटा दिया, ताकि मामला सामान्य मौत जैसा लगे. इतना ही नहीं, शुक्रवार सुबह तीनों आरोपी फिर घर पहुंचे और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए. लेकिन घर में शोक का माहौल न होना, रोने-धोने की आवाज न आना और सीमित लोगों की मौजूदगी ने पड़ोसियों को शक में डाल दिया.

पड़ोसियों की सतर्कता से खुला राज
जब आरोपियों ने जल्दबाजी में शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की कोशिश की, तो मोहल्ले के लोगों ने रोक दिया और परिजनों को सूचना दी. मृतक के पिता के पहुंचने पर जब शव से चादर हटाई गई, तो गले पर निशान देखे गए. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

Advertisement

पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि
एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गले पर चोट के निशान मिलने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई. जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी दौरान पत्नी के अपने प्रेमी से संबंध बन गए थे.

4 साल से चल रहा था संबंध
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दीपिका और देवेश के बीच पिछले करीब चार साल से संबंध थे. मनोज के बाहर रहने के दौरान देवेश का घर आना-जाना रहता था. पति के लौटने पर यह संबंध उनके लिए परेशानी बन रहा था, जिसके चलते हत्या की साजिश रची गई.

फरारी के बाद घेराबंदी कर पकड़ा मुख्य आरोपी
घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनका पीछा करते हुए करौली क्षेत्र में लोकेशन ट्रेस की और खेत की घेराबंदी कर मुख्य आरोपी देवेश को गिरफ्तार कर लिया. तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक कलह और अवैध संबंध मुख्य कारण सामने आए हैं. हालांकि, मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement