scorecardresearch
 

हवेली टूटी तो निकला खजाना! सोने से भरे 15 कलश और 45 किलो चांदी; ठेकेदार-मजदूरों ने किए पार

हवेली के मलबे से करोड़ों रुपये का गुप्त 'खजाना' निकला. लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि यह बेशकीमती खजाना हवेली के असली मालिक तक पहुंचने से पहले ही रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया.

Advertisement
X
गुलाबी नगरी की ऐतिहासिक हवेली में निकला करोड़ों का खजाना.(Photo:ITG)
गुलाबी नगरी की ऐतिहासिक हवेली में निकला करोड़ों का खजाना.(Photo:ITG)

Rajasthan News: जयपुर परकोटे की एक सदियों पुरानी हवेली की तोड़ाई अब रहस्यमयी 'खजाने' की कहानी बन गई है. दावा है कि मलबे के नीचे से 40-45 किलो चांदी की सिल्लियां, सोने के सिक्कों से भरे 14-15 स्वर्ण कलश और 8 से 10 हजार पुराने चांदी के सिक्के निकले, लेकिन यह सब हवेली मालिक तक पहुंचने से पहले ही कथित तौर पर गायब हो गया.

मामला त्रिपोलिया बाजार के विद्याधर का रास्ता स्थित पुश्तैनी हवेली का है. हवेली मालिक राहुल सेठी ने आरोप लगाया है कि तोड़ाई का काम कर रहे ठेकेदार और उसके साथियों ने कथित तौर पर मिली पूरी संपत्ति आपस में बांट ली और परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगने दी.

माणक चौक थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, मालिक ने काम शुरू होने से पहले ही साफ निर्देश दिए थे कि यदि दीवार, नींव या मलबे से कोई भी कीमती वस्तु मिले तो उसे तुरंत परिवार को सौंपा जाए. लेकिन करीब छह महीने पहले तोड़ाई के दौरान कथित रूप से मिला खजाना छिपा लिया गया. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब हवेली तोड़ने वाले मजदूरों में से एक ने मालिक को कथित तौर पर पूरी जानकारी दी.

इसके बाद काफी महीनों तक मामला नहीं सुलझा तब राहुल सेठी ने 15 जुलाई को माणकचौक थाने पहुंच मामला दर्ज कराया. परिवादी का दावा है कि उसके पास दो वीडियो हैं, जिनमें आरोपी कथित तौर पर मिली संपत्ति का जिक्र करते दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो पेन ड्राइव में पुलिस को सौंप दिए गए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement