scorecardresearch
 

जयपुर-अजमेर हाइवे पर CNG से भरा ट्रक बस में घुसा, 3 की मौत, 6 यात्री घायल

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में CNG सिलेंडरों से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस हाईवे पर ही पलट गई, जिससे 3 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए.

Advertisement
X
जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हाहाकार.(Photo:ITG)
जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हाहाकार.(Photo:ITG)

जयपुर-अजमेर हाईवे पर सीएनजी सिलेंडरों से भरा ट्रक सड़क किनारे खड़ी श्रद्धालुओं से भरी बस में जा घुसा. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई और मौके पर चीख-पुकार व अफरा-तफरी मच गई. हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 यात्री घायल हो गए. इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है. यह हादसा मोखमपुरा थाना क्षेत्र के महला गांव के पास हुआ.

मोखमपुरा थानाधिकारी सुरेश गुर्जर ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने के कारण चालक ने उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया था. बस की मरम्मत का काम चल ही रहा था कि पीछे से तेज रफ्तार में ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद बस पलट गई और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. हादसे में मधुरा, राहुल हरिजन और भंवर सिंह राजावत की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं कांता, रोहन, वर्षा, कार्तिक, रेखा और चंचल आदिवाल घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 5 लोगों को छुट्टी दे दी गई, जबकि एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जयपुर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले श्रद्धालु सांवरिया सेठ के दर्शन कर बस से वापस जयपुर लौट रहे थे. मोखमपुरा के पास अचानक बस का एक्सेल टूट गया, जिसके बाद चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर उसकी मरम्मत शुरू कर दी.

इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी और देखते ही देखते खुशियों से भरा सफर मातम में बदल गया. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement