scorecardresearch
 

विदेशी दुल्हन और घाघरा-चोली... अमेरिकी लड़की बनी किसान के घर की बहू, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

राजस्थान के नागौर से एक अनोखी और दिल छू लेने वाली कहानी सामने आई है. अमेरिका की इन्वेस्टमेंट बैंकर लड़की यहां गांव में रहने वाली किसान फैमिली की बहू बनी है. यह शादी पूरी तरह हिंदू और राजस्थानी रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई, जिसने इस अनोखी लव स्टोरी को और भी खास बना दिया.

Advertisement
X
अमेरिका में इन्वेस्टमेंट बैंकर एलाइजा. (Photo: ITG)
अमेरिका में इन्वेस्टमेंट बैंकर एलाइजा. (Photo: ITG)

दिल छू लेने वाली ये कहानी राजस्थान के नागौर की है. अमेरिका की एक लड़की यहां के किसान परिवार की बहू बनी है. अमेरिका की इन्वेस्टमेंट बैंकर एलाइजा ने यहां रहने वाले आदित्य संग पूरे हिंदू और राजस्थानी रीति-रिवाजों से शादी रचाई. गांव के बीच विदेशी दुल्हन का पारंपरिक अंदाज देख लोग भी हैरान रह गए. यह लव स्टोरी अनोखी है. दोनों के परिवार वाले काफी खुश हैं.

दोनों की शादी नागौर के जायल उपखंड के आकोड़ा गांव में हुई. विदेशी दुल्हन घाघरा-चोली, पारंपरिक गहनों और राजस्थानी श्रृंगार में सजी-धजी मंडप में पहुंची थी. अमेरिका की रहने वाली एलाइजा ने भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए पूरे विधि-विधान से आदित्य के साथ सात फेरे लिए और इस परिवार का हिस्सा बन गईं.

american girl marries rajasthan farmer son hindu rituals love story

आदित्य एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता रघुवीर सिंह भारतीय वायुसेना में थे, लेकिन अचानक हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उनकी मां मधुबाला के कंधों पर आ गई.

यह भी पढ़ें: हरियाणा के छोरे ने जापान की लड़की से की शादी, विदेशी दुल्हन बोली- 'नमस्ते इंडिया, मैं...'

एक गृहिणी होते हुए उन्होंने अपने दोनों बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज आदित्य अमेरिका में एक स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रहे हैं, जबकि उनकी बहन अपूर्वा एक डिजाइनर आर्किटेक्ट हैं.

Advertisement

american girl marries rajasthan farmer son hindu rituals love story

अमेरिका में काम करते हुए आदित्य की मुलाकात एलाइजा से हुई, जो एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं. दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. अलग-अलग देशों और संस्कृतियों से होने के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में चुना.

यह भी पढ़ें: विदेशी दुल्हन और बिहारी दूल्हे की अनोखी शादी... दुबई में शुरू हुई थी लव स्टोरी, मोतिहारी में हिंदू रीति-रिवाज से लिए सात फेरे!

शादी को लेकर सबसे खास बात यह रही कि दोनों ने इसे पूरी तरह भारतीय और राजस्थानी परंपराओं के अनुसार करने का फैसला लिया. एलाइजा ने न केवल इस फैसले का सम्मान किया, बल्कि पूरे दिल से भारतीय संस्कृति को अपनाया. शादी के दिन उन्होंने पारंपरिक राजस्थानी घाघरा-चोली पहनी, हाथों में चूड़ा, गहनों से सजा श्रृंगार और सिर पर पल्लू लिए जब वह मंडप में पहुंचीं, तो हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह गया.

american girl marries rajasthan farmer son hindu rituals love story

शादी की सभी रस्में- हल्दी, मेहंदी, फेरे और सिंदूरदान- पूरी श्रद्धा और रीति-रिवाज के साथ निभाए गए. एलाइजा ने हर परंपरा को समझते हुए उसे निभाया, जिससे गांव के लोग भी बेहद प्रभावित हुए. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से उन्होंने भारतीय संस्कृति को अपनाया, वह काबिले-तारीफ है.

एक तरफ अमेरिका की आधुनिक जीवनशैली और दूसरी तरफ राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति- दोनों का यह मेल लोगों को बेहद आकर्षित कर रहा है. परिवार और गांव वालों ने इस शादी को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया. शादी में पारंपरिक संगीत, नाच-गाना और राजस्थानी रंग देखने को मिला. एलाइजा भी इस माहौल में पूरी तरह घुल-मिल गईं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement