scorecardresearch
 

स्कूल जा रही नाबालिग को कार में खींचकर गैंगरेप, वीडियो बनाकर धमकाया

अलवर के रैणी थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना से हड़कंप मच गया. स्कूल जाते समय उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर वारदात को अंजाम दिया गया. आरोपियों ने धमकी देकर छोड़ दिया, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने उनकी गाड़ी जला दी. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
अलवर में छात्रा से गैंगरेप (Photo: representational image )
अलवर में छात्रा से गैंगरेप (Photo: representational image )

राजस्थान में अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इसमें दो लोगों के नामजद सहित तीन के खिलाफ़ गैंग रेप का केस दर्ज किया गया है.   घटना को अंजाम देकर जब आरोपी वापस पीड़िता को छोड़ने आए तो भीड़ को देखकर अपने गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए. आक्रोशित भीड़ ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करके आग लगा दी. इस सूचना पर रैणी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जली हुई गाड़ी को कब्जे में लेकर रैणी थाने में भिजवाया है.

इस सम्बंध में नाबालिग लड़की के भाई ने थाने में मामला दर्ज करवाया है. उसने बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है और उसकी 15 साल की बहन सरकारी स्कूल में 11वीं की छात्रा है. वो गुरुवार को सुबह 8 बजे पैदल स्कूल जा रही थी,  तभी रास्ते में एक बोलेरो गाड़ी आई और उसकी बहन को जबरन गाड़ी में खींच कर बैठा लिया गया.  

पीड़िता के भाई ने आगे बताया कि उन्होंने गाड़ी में उसकी बहन के हाथ पैर बांध दिए और आंखों पर पट्टी बांध दी. उसके बाद रास्ते में एक और लड़के को गाड़ी में बैठाया गया. वे लोग उसको अज्ञात स्थान पर ले गए. यहां आंख की पट्टी खोली तो वो एक कमरे में थी. वहां उन लोगों ने बहन के साथ गैंगरेप किया और उसके आपत्तिजनक अश्लील फ़ोटो व वीडियो बना लिए. साथ ही उन्होंने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो तेरे भाई को जान से मार देंगे और फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे.

Advertisement

उसके बाद उन्होंने पीड़िता को दोबारा गाड़ी में बैठाया व आंखों पर पट्टी बांधकर करीब 1 बजे जहां से उठाया था, वहीं पर छोड़कर भाग गए. पीड़िता ने परिवार को सारी बात बताई तो पुलिस में मामला दर्ज कराया गया.  

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement