पूरा नॉर्थ इंडिया इस वक्त भीषण गर्मी और लू से झुलस रहा है. मॉनसून लेट हो रहा है. पहले ये उम्मीद थी कि केरल में मॉनसून 26 मई तक आ जाएगा. लेकिन अब मौसम विभाग कह रहा है कि 2 जून के बाद ही केरल के तट पर मॉनसून टकराएगा. कुछ इलाकों में प्री मॉनसून बारिश हो रही है. लेकिन उत्तर भारत में दूर दूर तक ऐसी कोई संभावना नजर नहीं आ रही. तो सवाल है कि कब तक ये गर्मी यूं ही झुलसाएगी.