महाराष्ट्र के महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. शिवसेना नेता बच्चू कडू और अब्दुल सत्तार ने मांग की है कि, एकनाथ शिंदे को फिर से महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जाए. अब बीजेपी को ये मांग नागवार गुजरी है. तो शिंदे ने कहा कि, मैं और फडणवीस एक टीम की तरह काम कर रहे हैं... बाकी कार्यकर्ताओं की भावना अपनी जगह है.