शुभेंदु अधिकारी के PA रहे चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनपर शूटआउट में शामिल होने का शक है, मगर नकली नंबर प्लेट, घिसे हुए चेसिस नंबर और शूटआउट में शामिल तमाम गाड़ियों के लावारिस छोड़े जाने के बावजूद आखिर पुलिस शूटआउट में शामिल इन किरदारों तक पहुंची कैसे? पुलिस इंवेस्टिगेशन का ये पहलू बेहद अहम है.