scorecardresearch
 
Advertisement

शंखनाद: इजरायल के तेल अवीव शहर में बजे सायरन, ईरान ने दागी मिसाइलें

शंखनाद: इजरायल के तेल अवीव शहर में बजे सायरन, ईरान ने दागी मिसाइलें

यूएस-इजरायल और ईरान के बीच जबरदस्त युद्ध चल रहा है, आज इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान में कई धमाके किए तो ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए यूएई सउदी अरब और ओमान में यूएस एयरबेस को निशाना बनाया है, युद्ध की भयानक तस्वीरें सामने आ रही हैं. ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के खात्मे के बाद इजरायल और अमेरिका ने कहा है कि ईरान पर सबसे बड़ा हमला बाकी है, ऊधर ईरान ने भी पलटवार करते हुए हुंकार भरी है कि खामेनेई की मौत का बदला हर हाल में लेंगे. इन दोनों के बीच युद्ध ने दुनिया में खलबली मचा दी है. दुनिया दम साधे धमाकों की आवाज सुन रही है और सबके जेहन में एक ही सवाल चल रहा है कि अब आगे क्या होगा. इस सवाल का जवाब जानने के लिए मेरे साथ दुनिया के दस देशों से मेहमान जुड़ेंगे. उनसे समझेंगे कि अब आगे क्या होगा.

Advertisement
Advertisement