सीरियल रिश्ता लिखेंगे हम नया में रतन और दिया अपना हनीमून मनाने सिंगापुर निकले हैं, लेकिन दोनों में से कोई भी हनीमून पर नहीं जाना चाहता. रतन एयरपोर्ट के बाहर ही दिया का सूटकेस फेंक देता है, जिसमें से अजीब-अजीब से चीजें निकलती हैं. इन चीजों को देख रतन और गुस्सा हो जाता है. रतन को जाना ना पड़े इसलिए एयरपोर्ट पर वो अस्थमा अटैक का बहाना भी बनाता है, जिसे देख दिया सच में डर जाती है.