scorecardresearch
 
Advertisement

ईरान को ट्रंप पर भरोसा नहीं, जंग कैसे रुकेगी? देखें रणभूमि

ईरान को ट्रंप पर भरोसा नहीं, जंग कैसे रुकेगी? देखें रणभूमि

ईरान के खिलाफ जंग में कल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक ईरान को "5-दिन की मोहलत" देने का एलान कर दिया. लेकिन उसके बाद जिस तरह से दोनों तरफ से हमले जारी हैं, उससे ये कूटनीति से ज्यादा एक रणनीतिक मास्टरस्ट्रोक नजर आ रहा है. एक तरफ तो ट्रंप शांतिदूत बन रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ, वो युद्ध की मशीनों को सही जगह तैनात कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात ये कि ईरान ने साफ-साफ इनकार कर दिया कि उसकी अमेरिका से कोई बातचीत चल रही है. दूसरी तरफ इजरायल लगातार हमले कर इस "युद्ध विराम" की हवा निकाल रहा है. बाजार ने भले ही ट्रंप के एलान से शांति की उम्मीद लगाई और कच्चा तेल 100 डॉलर से नीचे आ गया लेकिन अमेरिका खुद भी इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर बम बरसा रहा है. वहीं ईरान ने इजरायल से लेकर कुवैत, यूएई, सऊदी अरब और बहरीन की नींद मिसाइल और ड्रोन हमलों से उड़ा दी.

Advertisement
Advertisement