पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने की दिशा में मान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है.. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में निजी स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाने के लिए एक अहम अध्यादेश को मंजूरी दी गई है.. अब राज्य में निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूल सालाना 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे..