NEET पेपर लीक के बाद अब E-20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ सियासी मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालकर सड़क पर उतरे. तो पंजाब में भगवंत मान सरकार ने विधानसभा में E-20 के खिलाफ प्रस्ताव पेश कर केंद्र को घेरने की कोशिश की. AAP का आरोप है कि E-20 को बिना पर्याप्त स्टडी और लोगों को विकल्प दिए देश पर थोपा गया है... जबकि बीजेपी इसे किसानों की आय और एथेनॉल उत्पादन से जोड़कर आम आदमी पार्टी के आरोपों को खारिज कर रही है.