पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान ने किसी भी तरह की उकसावे वाली कार्रवाई की, तो भारत की प्रतिक्रिया पहले से भी अधिक सख्त होगी. उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और जरूरत पड़ने पर भारत फिर से कार्रवाई करने में सक्षम है और यह निर्णायक होगा. इस पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भविष्य में किसी भी सैन्य टकराव की स्थिति में पाकिस्तान तेज और निर्णायक जवाब देगा.