शिक्षा व्यवस्था और पेपर में गड़बड़ियों को लेकर आरजेडी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. आरजेडी नें छात्रों के परेशानियों पर बात करते हुए ये मुद्दा उठाया. वहीं BJP ने टीएमसी पर हमला बोला है. शमिक भट्टाचार्य ने कहा है कि पार्टी में अंदरूनी कलह से ध्यान भटकाने के लिए ममता बनर्जी कर रही है प्रदर्शन.
RCB ने लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीता. RCB ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. विराट कोहली ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई.RCB ने टॉस जीतकर RCB ने पहले गेंदबाजी चुनी थी. गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155/8 रन बनाए.जवाब में RCB ने 156 रन का लक्ष्य 5 विकेट खोकर हासिल किया और दूसरी बार IPL का खिताब अपने नाम किया.
बिहार के मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची एक बार फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के शीर्ष नेताओं तक पहुंचने जा रही है. शनिवार को करीब 2 हजार कार्टन प्रीमियम क्वालिटी शाही लीची विशेष रेफ्रिजरेटेड वैन के जरिए दिल्ली के लिए रवाना की गई. लीची की ताजगी और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विशेष पैकेजिंग की गई है. लीची उत्पादक आलोक केडिया के अनुसार, पिछले 10 वर्षों से चुनिंदा बागानों से बेहतरीन गुणवत्ता वाली शाही लीची राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास भेजी जा रही है.
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में 17 साल के युवक सूर्या की हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल है. वीडियो में कुछ युवक सूर्य को घेरकर उस पर धारदार हथियारों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने सूर्य को बुलाया गया था, लेकिन वहां पहले से मौजूद युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जितने भी आरोपी होंगे सभी को सख्त से सख्त सजा मिलेगी.
पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है. टीएमसी सांसद काकोली घोष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजकर पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज करने की अनुमति मांगी है. उन्होंने आरोप लगाया कि संसद के भीतर उनके साथ अभद्र व्यवहार और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया. काकोली घोष का कहना है कि इस तरह का रवैया केवल उनके प्रति ही नहीं, बल्कि अन्य महिला सांसदों के साथ भी अपनाया गया.
देशभर में आज बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है. इस मौके पर PM मोदी ने देशवासियों को बधाई दी. वाराणसी की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद-अल-अजहा की नमाज पढ़ी. मुंबई की YMCA मैदान में भी लोगों ने ईद-अल-अजहा की नमाज अदा की. लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की मुबारक दी.संभल में भी कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों ने ईद-अल-अजहा की नमाज अदा की. देखें नॉनस्टॉप 100.
SIR पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला देगी. चीफ जस्टिस सूर्यकांत के अगुवाई वाली बैंच इस पर फैसला सुनाएगी. अदालत तय करेगी कि चुनाव आय़ोग को संविधान और जन प्रतिनिधित्व कानून के तहत SIR करवाने का अधिकार है या नही. वहीं ईद से पहले धामी सरकार ने नया फैसला लेते हुए नैनीताल खेल के मैदान में ईद की नमाज की रद्द.
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारत में संकट और महंगाई लेकर आ गया है. तेल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफे बाद आज दिल्ली में CNG भी महंगी हुई है. दिल्ली में 12 दिनों के अंदर चौथी बार CNG की दरों में बढ़ोत्तरी हुई है. देखें नॉनस्टॉप 100.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश दौरे से लौटने के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक की जिसमें सभी मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की. करीब साढ़े चार घंटे तक चली इस बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों को साफ संदेश दिया कि सरकार की सभी लंबित परियोजनाओं और योजनाओं को तय समय पर पूरा किया जाए और कामकाज में तेजी लाई जाए. पीएम ने मंत्रियों को किसी भी मुद्दे पर विवादों से दूर रहने की सलाह दी है.
NEET पेपर लीक मामले में नए रैकेट का खुलासा हुआ है. सीबीआई ने नागपुर में और चंद्रपुर में छापेमारी कर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया. साथ ही संदिग्ध छात्रों और टीचरों से घंटो तक पूछताछ की. वहीं दूसरी ओर फलता उप चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है. टीएमसी कैंडिडेट जहांगीर खान के चुनाव न लड़ने पर बीजेपी और कांग्रेस आमने -सामने है.
वेस्ट एशिया जंग का असर भारत पर साफ दिख रहा है. नतीजा ये कि जनता की जेब पर एक बार फिर मार पड़ी है. पेट्रोल-डीज़ल के दाम एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े हैं. तेल कंपनियों ने करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीज़ल 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
मध्य प्रदेश के रतलाम के पास त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोचों में रविवार सुबह भीषण आग लग गई. आग बी-1 थर्ड AC कोच और SLR डिब्बे तक फैल गई, जिससे दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया. रेलवे और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
शुक्रवार सुबह-सुबह भारतीयों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी हो गई है. पहले गैस, फिर सोने के दाम बढ़े फिर दूध और अब पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो गई है. महंगाई को लेकर अब विपक्ष सरकार पर हमलावर है. देखें नॉनस्टॉप 100.
उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान और बारिश से भारी तबाही हुई है. प्रयागराज, भदोही और मिर्जापुर समेत कई जिलों में 54 लोगों की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल बताए गए हैं. आंधी तूफान से कई जगह कच्चे माकन भी टूट गए, किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
तमिलनाडु से बड़ी खबर आ रहीं है. तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में सीएम थलपति विजय पास हो गए है. विजय की सरकार ने बहुमत का आकड़ा सदन में साबित कर दिया है. वहीं दिल्ली के पूर्व सीेम ने NEET पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भ्रष्ट नेताओं का नाम लो और उनकी गिरफ्तारी की मांग करो.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया. 38 वर्षीय प्रतीक यादव लंबे समय से बीमार थे और फिटनेस व रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे. वहीं वित्त मंत्रालय ने नई अधिसूचना जारी कर सोने और चांदी पर बेसिक कस्टम ड्यूूटी को बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया है.
केरलम में नए मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस के भीतर लगातार मंथन जारी है. पार्टी नेतृत्व राज्य में संगठन और आगामी राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए नए चेहरे पर विचार कर रहा है जिस पर 23 मई तक फैसला होने की संभावना है. कई वरिष्ठ नेताओं के नाम की चर्चा है, जबकि हाईकमान सभी गुटों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में जुटा है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस नेतृत्व इस पर बड़ा फैसला ले सकता है, जिस पर पूरे राज्य की नजर टिकी हुई है.
पश्चिम बंगाल के लिए आज का दिन बेहद खास है. पहली बार प्रदेश में बीजेपी सरकार बनी है. बीजेपी के पहले सीएम के रूप में शुभेंदु अधिकारी आज शपथ ले रहे हैं. इस खास मौके पर बीजेपी के दिग्गज नेताओं, मुख्यमंत्रियों समेत NDA के भी तमाम नेता कोलकाता पहुंचे हैं. देखें नॉनस्टॉप 100.
बिहार में NDA सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है. पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार समेत 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह और कई बड़े NDA नेता मौजूद रहे. नई कैबिनेट में बीजेपी और जेडीयू को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व मिला है. इसे बिहार की राजनीति में सत्ता संतुलन और नए नेतृत्व के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
पश्चिम बंगाल में एक बड़ी सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है. कोलकाता में BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चन्द्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और बंगाल में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. वहीं बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार है. पटना के गांधी मैदान में 31 मंत्रियों का होगा शपथ ग्रहण.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी अपनी जीत के बाद जश्न में डूबी हुई है. बंगाल में जीतने की खुशी में पार्टी दिल्ली तक जश्न में है. बीजेपी के कार्यकर्ता भगवा रंग में खुद को रंग कर अपनी जीत मना रहे है. वहीं दूसरी तरफ ममता बनर्जी चुनाव हारने के बाद लगभग 100 से भी ज्यादा सीटों पर बीजेपी के लूट का आरोप लगाया है.