महाराष्ट्र के नासिक में चर्चित TCS धर्मांतरण मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है. जांच एजेंसी के अनुसार मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल के बाद कई गंभीर आरोपों का उल्लेख किया गया है. सूत्रों के मुताबिक इस प्रकरण में अब तक कुल 9 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और कई लोगों से पूछताछ भी की गई है. चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, जबकि जांच एजेंसियां इससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही हैं.