scorecardresearch
 
Advertisement

मुंबई मेट्रो

आदित्य ठाकरे ने पीएम मोदी को चिट्ठी में क्या लिखा? देखे मुंबई मेट्रो

18 जुलाई 2026

पूरे देश में पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने को लेकर बहस जारी है. विपक्ष लगातार सरकार से सवाल कर रहा है. आदित्य ठाकरे ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि, सरकार को जनता पर एथेनॉल वाला पेट्रोल थोपने की जगह उसे विकल्प देना चाहिए. हमारी टीम ने मुंबई के पेट्रोल पंपों का जायजा लिया. वहां आने वाले लोगों से हमने पूछा कि,क्या वाकई उनकी गाड़ी का माइलेज कम हुआ और इंजन में कोई शिकायत आई...

NCP के दोनों गुटों पर कैसे मंडराया सियासी वजूद बचाने का खतरा? देखें मुंबई मेट्रो

17 जुलाई 2026

एनसीपी के दोनों गुटों पर अपना सियासी अस्तित्व बचाने का खतरा मंडरा रहा है. जब से एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे सीएम फडणवीस से गुपचुप तरीके से मिले थे, तब से सुनेत्रा पवार दोनों नेताओं से नाराज हैं. दोनों एनसीपी गुट क्या एक बार फिर से मिलने वाले हैं या फिर शरद पवार की एनसीपी-एसपी में एक बार फिर टूट होने जा रही है? देखें मुंबई मेट्रो.

दिल्ली में अमित शाह और एकनाथ शिंदे की मुलाकात, 6 सांसद भी रहे मौजूद

15 जुलाई 2026

दिल्ली में शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है... अमित शाह के आवास पर एकनाथ शिंदे और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की बैठक खत्म हो गई है... अमित शाह से मुलाक़ात के बाद शिंदे ने कहा कि, ये एक शिष्टाचार मुलाक़ात थी और हमारे 6 सांसद भी वहां मौजूद थे... शिंदे ने कहा कि, बैठक उनके निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों पर केंद्रित रही... इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अमित शाह से मुलाकात की थी...

'लाड़की बहिन' योजना क्यों है विवादों के घेरे में? देखें मुंबई मेट्रो

14 जुलाई 2026

रक्षाबंधन से ठीक पहले महाराष्ट्र सरकार की सबसे अहम लाड़की बहिन योजना को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. योजना की 92 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को सूची से हटाया जा रहा है. CAG की ऑडिट रिपोर्ट में 3,500 करोड़ से ज्यादा की वित्तीय गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है. अब विपक्ष फडणवीस सरकार पर हमलावर है.

फडणवीस ने क्यों बोला राज ठाकरे को मिमिक्री आर्टिस्ट? देखें मुंबई मेट्रो

11 जुलाई 2026

बारिश में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक को हुए नुकसान पर हो रही सियासत तेज हो गई है. कल सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में विपक्ष पर भाड़े वाला बयान दिया. तो आज फडणवीस ने विपक्ष को सुपारीबाज करार दे दिया... इधर, शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व वाला वार करके सिद्धिविनायक मंदिर के दान में हुई लूट मामले पर निशाना साधा.

पुणे में इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई लोग, देखें मुंबई मेट्रो

09 जुलाई 2026

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. पुणे के मोशी इलाके में बारिश की वजह से वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की तीन मंजिला प्रशासनिक इमारत भारी बारिश के दौरान ढह गई. रिपोर्ट के अनुसार, कचरे के विशाल ढेर के खिसककर इमारत पर गिरने से यह हादसा हुआ, जिसमें करीब 15 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है. मौके पर एनडीआरएफ, दमकल और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं. अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि बाकी लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं.

महाराष्ट्र में मॉनसून का कहर जारी, कहां कितनी तबाही? देखें मुंबई मेट्रोे

08 जुलाई 2026

महाराष्ट्र, गुजरात और तटीय राज्यों में लगातार बारिश हो रही है. आज मुंबई में मूसलाधार बारिश तो नहीं हुई लेकिन पालघर, नासिक, पुणे और कोल्हापुर जैसे जिलों में आसमानी आफत का ऐसा कहर बरपा कि, लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. लगातार बारिश से नदियों का रौद्ररूप देखा जा रहा है. गलियों में मानो नदियां उफना रही हैं और ऐसा लग रहा है कि, शहरों में समंदर का कब्जा हो गया है.

80 हजार करोड़ के बजट वाली BMC के इंतजाम नाकाफी क्यों? देखें मुंबई मेट्रो

07 जुलाई 2026

मुंबई महानगरपालिका का बजट 7 राज्यों से भी बड़ा है..ये सच है कि, मुंबई में पिछले 5 दिन से रुक रुककर बारिश हो रही है लेकिन ये भी सच है कि, सालाना 80 हजार करोड़ के बजट वाली बीएमसी के इंतजाम भी नाकाफी दिख रहे हैं. वहीं, जिस मुंबई-पुणे एक्सप्रेस के मिसिंग लिंक का उद्घाटन 2 महीने पहले ही मुख्यमंत्री ने किया था. आज सुबह लैंडस्लाइड के बाद मिसिंग लिंक एक झरने में तब्दील हो गया.

BMC का बजट 80 हजार करोड़, फिर भी क्यों रहे हादसे? देखें मुंबई मेट्रो

04 जुलाई 2026

मुंबई की महानगरपालिका बीएमसी का एक साल का बजट 80 हजार करोड़ से ज्यादा का है. ये आंकड़ा देश के 7 राज्यों के बजट से भी बड़ा है लेकिन हर साल करोड़ों रुपए नालों की सफाई और पानी की निकासी के नाम पर खर्च कर दिए जाते हैं. फिर भी 3 दिन की बारिश ने बीएमसी के दावों की पोल खोल दी..ये सिस्टम की नाकामी ही है कि, 3 दिन में बारिश के दौरान हुए हादसों ने 6 लोगों की जान ले ली. सवाल है कि, इन मौतों का जिम्मेदार कौन है.

3 दिन में पांच मौत, बारिश ने खोल दी BMC की पोल, देखें मुंबई मेट्रो

03 जुलाई 2026

मुंबई में मॉनसून के प्रवेश के बाद से बीते दिनों से हो रही बारिश ने बीएमसी की तैयारियों की पोल खोल दी है. कहीं सड़कों पर पानी भर रहा है तो कहीं खुले सीवर में व्यक्ति के गिरने से मौत हो रही है तो कहीं गाड़ियों पर पेड़ गिर रहे हैं. बीते तीन दिनों में अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई जिसके बाद अधिकारी मुआवजे के नाम पर लीपापोती में लगे हुए हैं, मुंबई हर साल ऐसी समस्या होती है लेकिन इसकी तैयारी समय से नहीं की जाती है.

उद्धव ठाकरे के करीबी सचिन अहीर ने थामा शिंदे का हाथ, देखें मुंबई मेट्रो

01 जुलाई 2026

महाराष्ट्र में शिंदे का ऑपरेशन टाइगर चालू आहे. पहले शिंदे ने उद्धव ठाकरे के 6 सांसदों को अपने खेमे में मिलाया. अब उद्धव और आदित्य ठाकरे के बेहद करीबी एमएलसी सचिन अहीर को अपनी तरफ मिलाकर उन्हें जोर का झटका दिया है... सचिन अहीर वर्ली में आदित्य ठाकरे की जीत के सारथी रहे हैं... सचिन अहीर अब शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो गए हैं.

केतन मर्डर केस: क्राइम सीन रीक्रिएशन में क्या-क्या खुलासा? देखें मुंबई मेट्रो

30 जून 2026

बात उस हत्याकांड की जिसने पूरे देश को झकझोर दिया. केतन मर्डर केस में आरोपी सिया और चेतन की पुलिस रिमांड चार दिन के लिए बढ़ा दी गई है. अब अगली सुनवाई तीन जुलाई को होगी, इन चार दिनों में पुलिस जानने की कोशिश करेगी की केतन की हत्या के पीछे असली वजह क्या थी.

क्या सिया का परिवार उसके प्रेमी को पहले से जानता था? देखें मुंबई मेट्रो

27 जून 2026

पुणे के केतन हत्याकांड में हर रोज नये खुलासे हो रहे हैं. मुख्य आरोपी सिया की मां का कहना है कि अगर उनकी बेटी दोषी साबित होती है तो उसे भी किले से नीचे फेंककर मार दिया जाए. जहां से केतन को फेंका गया था लेकिन ये सब तो जांच पर निर्भर करता है. उधर केतन के पिता ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मुलाकात की..जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का फैसला किया है.

UCC पर गरमाई सियासत, क्या बोले अबू आजमी? देखें मुंबई मेट्रो

24 जून 2026

महाराष्ट्र में भी UCC यानी समान नागरिक संहिता लागू किया जाएगा. इसका ऐलान गृहराज्य मंत्री योगेश कदम ने विधानसभा में किया. उन्होंने कहा कि, यूसीसी लागू करने के लिए हाईकोर्ट के रिटायर जज के नेतृत्व में एक समिति गठित की जाएगी. इस मामले में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने मुस्लिमों को टारगेट करने का आरोप लगाया. तो मंत्री नितेश राणे ने कह दिया कि, UCC का विरोध करने वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए.

बागी सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने से NDA को फायदा? देखें मुंबई मेट्रो

23 जून 2026

शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का सियासी कुनबा बढ़ गया है. उद्धव ठाकरे के जो 6 बागी सांसद थे, आज वो शिंदे कैंप में शामिल हो गए है. अब लोकसभा में शिंदे के 7 सांसद की जगह 13 सांसद हो गए हैं. ऑपरेशन टाइगर को शिंदे ने खुद अंजाम दिया है. शिंदे ने बोले कि- मैंने कहा था कि, एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी तो उसके बाद मैं अपने आप की भी नहीं सुनता.

'OP टाइगर' को लेकर क्या बोले एकनाथ शिंदे? देखें मुंबई मेट्रो

20 जून 2026

शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर विरासत वाली सियासत देखने को मिली है. एकनाथ शिंदे ने गोरेगांव में आयोजित समारोह में ऑपरेशन टाइगर की सफलता पर हुंकार भरते हुए कहा कि, ऑपरेशन करने के लिए टाइगर का दिल चाहिए क्योंकि, भेड़िया ऑपरेशन नहीं कर सकता. शिंदे ने उद्धव ठाकरे की पार्टी में बगावत पर कहा कि, ये तो ट्रेलर है और पिक्चर अभी बाकी है.

उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, 6 सांसदों की बगावत से बदले महाराष्ट्र के सियासी समीकरण

19 जून 2026

महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के नौ लोकसभा सांसदों में से छह सांसदों के बागी रुख अपनाने के बाद उद्धव ठाकरे खेमे की चिंता बढ़ गई है. सूत्रों के मुताबिक, इन सांसदों ने अलग गुट बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं, जिससे पार्टी के भीतर बड़ी टूट की स्थिति पैदा हो गई है. हालिया संसदीय बैठक में भी केवल तीन सांसदों की मौजूदगी ने बगावत की अटकलों को और मजबूत कर दिया. माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम से एकनाथ शिंदे गुट की राजनीतिक स्थिति और मजबूत हो सकती है, जबकि यूबीटी नेतृत्व नुकसान की भरपाई की रणनीति बनाने में जुट गया है.

'ऑपरेशन टाइगर' वाले पोस्टर से महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप, देखिए मुंबई मेट्रो

18 जून 2026

महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में संभावित टूट को लेकर चल रही अटकलों के बीच बड़ा मोड़ आ गया है. नई दिल्ली पहुंचे कुछ सांसदों को लेकर बगावत की चर्चाएं तेज थीं, लेकिन यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे और संजय पाटिल ने शिंदे गुट के साथ जाने की खबरों को खारिज कर दिया है. हालांकि, सूत्रों का दावा है कि बागी सांसद जल्द ही लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर सकते हैं. लोकसभा में दलबदल के लिए यूबीटी के कम से कम सात सांसदों का समर्थन जरूरी है, जबकि पार्टी के कुल नौ सांसद हैं. इससे पहले मातोश्री में उद्धव ठाकरे की आपात बैठक में सिर्फ चार सांसदों के पहुंचने से राजनीतिक हलचल बढ़ गई थी. वहीं मुंबई में ऑपरेशन टाइगर का पोस्टर लगने से महाराष्ट्र की राजनीति गर्मा गई है.

Advertisement
Advertisement