महाराष्ट्र के चर्चित नासिक TCS कांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पिछले 25 दिनों से उसकी तलाश कर रही थी. मामले में धर्मांतरण, यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. SIT की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस अब निदा खान से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका खंगाल रही है.