scorecardresearch
 
Advertisement

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका और चीन में मचेगा बवाल? देखें खबरदार

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका और चीन में मचेगा बवाल? देखें खबरदार

वक्त है देश दुनिया की हर खबर से आपको खबरदार करने का. इस वक्त मैं इतिहास को अपने में समेटे शहर पटना में हूं. बिहार की राजधानी पटना जहां कल नया राजनीतिक इतिहास रचा जाना है. बीस साल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा देना है. बीजेपी को अपना पहली बार बिहार में मुख्यमंत्री बनाने के लिए चुनना है. इतिहास इसी हफ्ते संसद में भी रचा जाएगा. जहां लोकसभा से विधानसभाओं तक महिलाओं को तैंतीस फीसदी आरक्षण देने वाले नारी शक्ति अधिनियम में नए संशोधन को पारित कराना है. लड़ाई सैलरी के लिए कर्मचारियों ने आज यूपी हरियाणा के तीन शहरों में छेड़ दी. लेकिन दुनिया की नजर सबसे बड़ी लड़ाई पर है. ईरान युद्ध में अब दुनिया होर्मुज पर डबल नाकाबंदी से जलने वाली है. जहां ईरान ने पहले ही ब्लॉक कर रखा था. अब अमेरिका भी होर्मुज ब्लॉक करने उतर चुका है.

Advertisement
Advertisement