आज सबसे पहले आपको इस वक्त की सबसे बड़ी सियासी खबर से खबरदार करते हैं. आम आदमी पार्टी में सबसे बड़ी टूट हुई है. कुछ घंटे पहले राघव चड्ढा पार्टी के 6 सांसदों के साथ आम आदमी पार्टी को छोड़ने का ऐलान किया. आम आदमी पार्टी राघव चड्ढा समेत तीन सांसदों के खिलाफ याचिका दायर करेगी दलबदल विरोधी कानून के तहत ये याचिका दाखिल होगी. बीजेपी दफ्तर जाने वाले तीनों सांसदों के खिलाफ ये याचिका दाखिल करेगी.