आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को आरोपों की झड़ी लगाकर वित्त मंत्री अरुण जेटली को घेरा. बीजेपी के ही सांसद कीर्ति आजाद का नाम लेकर आम आदमी पार्टी ने जेटली पर निशाना साधा तो कीर्ति आजाद क्या अब शांत हो जाएंगे या उनके आरोपों की बंदूक से गोलियां लगातार निकलती रहेंगी.