सीबीआई रेड के बाद 'आप' ने कोटला पिच पर सैकड़ों करोड़ के घोटाले पर अरुण जेटली का इस्तीफा मांगा. जेटली के खिलाफ बयानबाजी बंद करने की बीजेपी की हिदायत पर कीर्ति आजाद ने खुली चुनौती देते हुए कहा आप ने सिर्फ 15 फीसदी सच सामने लाया बाकी 85 फीसदी का खुलासा मैं करुंगा.