कहीं चलती जंग रुक नहीं रही, कही सियासी जंग अंतिम मोर्चे तक पहुंच चुकी है. इसीलिए चुनाव से लेकर युद्ध के तनाव तक की हर खबर पर हम खबरदार करेंगे. जहां आज आपको सबसे पहले पश्चिम बंगाल ले चलेंगे. जहां दूसरे चरण का प्रचार आज शाम से थम चुका है. बताएंगे कि क्या कलिंंग, अंग और बंग के नारे से बीजेपी पश्चिम बंगाल में इतिहास रच सकती है? इसके बाद हम आपको अरब सागर से गंगासागर तक सत्ता तक पहुंचने के बीजेपी के सियासी नक्शे के बारे में बताएंगे. तीसरी एक बड़ी खबर ऐसी है जिसका संबंध बंगाल चुनाव से हैं. लेकिन चर्चा यूपी में तेज हो चली है. क्योंकि योगी आदित्यनाथ की पुलिस से जुड़े एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS ने बंगाल चुनाव के दौरान ममता बनर्जी के एक प्रत्याशी को खबरदार किया तो राजनीति बंगाल से यूपी तक होने लगी. और फिर दुनिया की सबसे बड़ी खबर से खबरदार करते हुए बताएंगे कि कैसे ईरान के तेल पर सांप सीढ़ी का खेल हो रहा है.