दलित होने की वजह से मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान के आरोपों पर शुरू हुआ सियासी घमासान अब राहुल गांधी को दलित अपमान के कटघरे में खड़ा कर गया है. 8 अगस्त को हुई खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद 11 अगस्त को वहां जो हुआ उस पर राहुल गांधी ने FIR दर्ज करने की मांग की थी, उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था, लेकिन अमित कुमार नाम के वाल्मीकि समाज के एक व्यक्ति की शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ ही SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है. देखें...