गुजरात में बारिश के बीच खेड़ा से पुल ढहने की तस्वीर सामने आई है... चितलाव और सरदारपुरा गांव को जोड़ने वाला करीब 60 साल पुराना पुल अचानक भरभराकर गिर गया.. गनीमत रही कि हादसे के वक्त पुल पर कोई वाहन या पैदल यात्री नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया... पुल ढहने का लाइव वीडियो भी सामने आया है...