अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे राउंड की वार्ता शुक्रवार या शनिवार को इस्लामाबाद में हो सकती है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ वार्ता को हरी झंडी दिखा दी है, वहीं, ईरान ने वार्ता से पहले एक शर्त रखी हैं. ईरान का कहना है कि जैसे ही अमेरिका उनकी शर्त को पूरा करेगा, वैसे ही ईरान के वार्ताकार इस्लामाबाद अगले राउंड की वार्ता के लिए पहुंच जाएंगे.