आज सियासी दंगल का अखाड़ा कोलकाता में सजा है. जहां चुनावी मुकाबला सबसे तीखे दौर में प्रवेश कर चुकी है. एक तरफ अमित शाह के पास ममता सरकार के खिलाफ काला चिट्ठा तो दूसरी तरफ ममता बनर्जी की टीएमसी का बीजेपी के खिलाफ आरोपों का पुलिंदा. दोनों पार्टियों ने पूरा जोर लगा दिया. गृहमंत्री अमित शाह ने टीएमसी सरकार के 15 बरसों के कालखंड को भय, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और हिंसा की राजनीति से खंड-खंड कर दिया. शाह ने घुसपैठिए का मुद्दा उठाकर ममता सरकार को घेरा और टीएमसी के खिलाफ चार्जशीट में जगह देकर बता दिया कि बीजेपी किस लाइन लेंथ पर चुनावी बैटिंग कर रही है.