दिल्ली चुनाव में तीन दल मुकाबले में हैं. तीनों एक दूसरे पर सियासी हमले कर रहे हैं और बाकी दोनों को दोस्त ठहरा रहे हैं. बीजेपी के लिए कांग्रेस-आप एक साथ हैं तो आप के लिए बीजेपी-कांग्रेस में पर्दे के पीछे गठजोड़ है और कांग्रेस के लिए मोदी-केजरीवाल एक हैं.