scorecardresearch
 
Advertisement

ईरान और अमेरिका के बीच डील नहीं हुई तो महायुद्ध तय? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

ईरान और अमेरिका के बीच डील नहीं हुई तो महायुद्ध तय? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि अमेरिका और ईरान में सीजफायर और बातचीत के लिए कौन गिड़गिड़ा रहा है. 5 दिन के लिए 'हाफ सीजफायर' कर चुके ट्रंप के कंप्लीट सीजफायर का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. और इसमें सिर्फ 44 घंटे बाकी हैं. क्योंकि ट्रंप ने कहा था कि 5 दिन या उससे पहले ही बातचीत की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. और अब ट्रंप खुद कह रहे हैं कि ऐसा लग रहा हैै कि ईरान से डील नहीं होगी. क्योंकि ईरान कह रहा है कि वो अमेरिका से कोई बातचीत नहीं कर रहा है. ईरान ने सीधे कहा कि उसे सबसे पहले युद्ध से हुए नुकसान का Compensation दिया जाए. ईरान ने मुस्लिम देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो अमेरिका से दूरी बनाकर रखें. क्योंकि ईरान को जहां भी अमेरिकी ठिकाने मिलेंगे वो उन्हें निशाना बनाएगा. इस पर ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान मिडिल ईस्ट पर कब्जा करना चाहता है.

Advertisement
Advertisement