आज सबसे पहले आपको हम वो खबर बताएंगे जो सीधे आपको जेब पर असर डालने वाली है. पहले ईरान-इजरायल का ये युद्ध गैस सिलेंडर के जरिये आपकी रसोई तक पहुंचा और अब पेट्रोल-डीजल के जरिये ना सिर्फ आपकी गाड़ी का खर्च बढ़ाएगा. बल्कि इसके जरिये अब हर तरफ महंगाई का शोर सुनाई देने वाला ह.। तो आज की सबसे बड़ी खबर ये है कि देश में प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2 से ढाई रुपये तक बढ़ चुके हैं और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम सीधे 22 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं.