scorecardresearch
 
Advertisement

कहीं मूसलाधार बारिश, कहीं तूफान से आफत, देखें 9 बज गए

कहीं मूसलाधार बारिश, कहीं तूफान से आफत, देखें 9 बज गए

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के कलिम्पोंग में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. भारी वर्षा के चलते कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं और तेज बहाव में सड़क किनारे खड़ी बाइकें तक बहती नजर आईं. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में बारिश के कारण पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात साफ दिखाई दे रहे हैं. महज 24 घंटे पहले देश के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में थे, लेकिन मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और तूफान ने हालात बदल दिए हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Advertisement
Advertisement