scorecardresearch
 

ओडिशा: यात्री बस हुई हादसे की शिकार, 5 की मौत... 20 से ज्यादा घायल

ओडिशा के नयागढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें 5 यात्रियों की मौत हो गई. जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
X
नयागढ़ में हादसे का शिकार बस, जिसमें 5 लोगों की हुई मौत.  (Photo: Screengrab)
नयागढ़ में हादसे का शिकार बस, जिसमें 5 लोगों की हुई मौत. (Photo: Screengrab)

ओडिशा के नयागढ़ ज़िले में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया. यहां दशपल्ला पुलिस थाना क्षेत्र के तहत टेकेराघाट के पास एक टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 20 से ज़्यादा अन्य लोग घायल हो गए. मरने वालों में ड्राइवर के अलावा 4 महिलाएं शामिल हैं.

मृतकों की पहचान हरि पात्रा, लक्ष्मी पात्रा, सुप्रभा साहू और सुमति साहू के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित बरहमपुर के रहने वाले थे. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार यह निजी बस बरहमपुर से 40 से ज़्यादा यात्रियों को लेकर हरि शंकर की यात्रा पर जा रही थी. तभी हनुमान घाटी के पास यह हादसा हो गया. 

यह भी पढ़ें: एक्सीडेंट के बाद लाश कूड़े में फेंकी... CCTV से खुला पूरा राज, ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

आरोप है कि ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया. जिसके कारण बस सड़क किनारे मौजूद एक विशाल चट्टान से जा टकराई और फिर पलट गई. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कई यात्री बस से बाहर जा गिरे, जबकि 10 से ज़्यादा लोग बस के मलबे के नीचे फंस गए. सूचना मिलते ही दशपल्ला और बानिगोछा पुलिस थानों की बचाव टीमें, अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों और एम्बुलेंस के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं.

Advertisement

15 की हालत है गंभीर 

बचाव कर्मियों ने गैस कटर का इस्तेमाल करके बस के मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला. घायलों को शुरुआती इलाज के लिए दशपल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. बाद में लगभग 15 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए ज़िला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया.

अधिकारियों ने बताया कि एक बस हादसे का शिकार हो गई. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. मरने वाले सभी लोग बरहमपुर के रहने वाले थे. बस में कुल 40 यात्री सवार थे.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement