भोपाल में चल रहा किसानों का प्रदर्शन समाप्त हो गया है. इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रदर्शनकारी किसान जब बैरिकेड के तौर पर खड़ी बसों को हटा रहे थे, तब भोपाल पुलिस की एसीपी मोनिका शुक्ला बस के सामने जाकर दीवार की तरह खड़ी हो गई और हाथों से बस को रोक दिया.