scorecardresearch
 

बाघिन DJ ने 5 शावकों को दिया जन्म, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो

मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व से बड़ी खुशखबरी मिली है. यहां बाघिन धवाझंडी (DJ) ने पांच शावकों को जन्म दिया है. बाधिन और उसके बच्चों को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच भी रहे हैं. साथ ही उनकी चहलकदमी को कैमरे में करते दिख रहे हैं. बाधिन और उसके शावकों की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
X
शावकों के साथ बाघिन धवाझंडी
शावकों के साथ बाघिन धवाझंडी

इन दिनों मध्य प्रदेश का कान्हा टाइगर रिजर्व बाघ शावकों की चहलकदमी से सुर्खियां बटोर रहा है. देश और विदेशी से आने वाले सैलानियों को बाघ के साथ-साथ बाघिन व उसके शावकों की झलक देखने को मिल रही है. पर्यटक इन पलों को कैमरे में कैद करते दिख रहे हैं. 

ऐसा कहा जा रहा है कि कान्हा रिजर्व के इतिहास में पहली बार किसी बाघिन को 5 शावकों के साथ स्पॉट किया गया है. इसे आधिकारिक रूप से पार्क प्रबंधन टी-27 के रूप जानता है लेकिन इस बाघिन को धवाझंडी फीमेल या DJ कहकर भी पुकारा जाता है. 

Tigress Mandla​

कान्हा टाइगर रिजर्व, मंडला की डिप्टी डायरेक्टर ऋषिभा सिंह नेताम ने बताया कि जो वीडियो सामने आया है वो दो दिन पुराना है. इसमें दिख रही टाईग्रेस धवाझंडी ने पांच बच्चों को जन्म दिया है. टाईग्रेस को हम लोग प्यार से DJ भी पुकारते हैं. उसके बच्चों की उम्र 2 से 3 महीने है. ये बच्चे हमें पहली बार दिसंबर दिखे थे. उस समय डीजे ज्यादा बाहर नहीं निकलती थी.

Tigress Mandla​

बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से पर्यटकों को डीजे और उसके बच्चों को देखने का मौका मिल पा रहा है. कोई भी टाईग्रेस ऑन एन एवरेज तीन से चार बच्चों को जन्म देती है, लेकिन यह पहली बार है कि डीजे ने पांच बच्चों को जन्म दिया है. पांचों बच्चों का सर्वाइव करना हमारे लिए बड़ी अचीवमेंट होगी.

Advertisement

​

उन्होंने आगे बताया कि इस सीजन पेट्रोलिंग करने वाले हमारे स्टाफ के अनुसार कोर और बफर मिलाकर करीब 25  बाघ शावक हैं. इनकी उम्र करीब 1 माह से 8 माह तक की है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement