scorecardresearch
 

MP: नरसिंहपुर में निर्माणाधीन पुल पर पलटी मजदूरों से भरी पिकअप, 3 की मौत, 7 घायल

MP News: नरसिंहपुर जिले के बरमन में हुआ यह हादसा बेहद दुखद है, जहां काम पर जा रहे मजदूरों की खुशियां मातम में बदल गईं. सड़क निर्माण और ओवरब्रिज के काम में लगे इन मजदूरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं.

Advertisement
X
सड़क निर्माण के बीच बिछी लाशें. (Photo: Representational )
सड़क निर्माण के बीच बिछी लाशें. (Photo: Representational )

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. बरमन चौकी इलाके में एक निर्माणाधीन पुल पर मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हैं, जिनमें से 4 की हालत नाजुक बनी हुई है.

यह घटना सौताला पुलिस स्टेशन की सीमा के बरमन चौकी इलाके में हुई, जब हाईवे पर कंस्ट्रक्शन के काम के लिए छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर जा रही 10 मजदूरों की गाड़ी पलट गई।

इलाके की पुलिस स्टेशन हाउस ऑफिसर प्रियंका केवट ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, "रतनलाल (60), कमानिया बाई (50) और भरत लाल ठाकुर (45) सभी छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले थे, जिनकी मौत हो गई. सात लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है.''

हादसे में घायल 7 मजदूरों में से 4 की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद करेली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिला प्रशासन और पुलिस घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने में जुटे हैं.

SHO ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि ड्राइवर ने एक्सीडेंट में कंट्रोल खो दिया था.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement