scorecardresearch
 

यूट्यूबर ने फेसबुक-इंस्टाग्राम पर दिखाई लाइफ लाइफ... चोरों ने चुना टारगेट, डंडे से कैमरा घुमाया और अलमारी कर गए साफ

एक महिला को फेसबुक-इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और लग्जरी गाड़ियों के साथ फोटो पोस्ट करना भारी पड़ गया. इन तस्वीरों को देखकर चोरों ने महिला के घर को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये की बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

Advertisement
X
यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर हुई गहनों की चोरी.(Photo:ITG)
यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर हुई गहनों की चोरी.(Photo:ITG)

आजकल सोशल मीडिया पर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगे सोने-चांदी के जेवरात और महंगी गाड़ियों का प्रदर्शन करना एक आम बात हो गई है. लेकिन मध्य प्रदेश के शिवपुरी से जो मामला सामने आया है, वह आंखें खोलने वाला है. यहां के ग्राम मोहनी में रहने वाली एक महिला को सोशल मीडिया पर अपने सोने-चांदी और नकदी के साथ तस्वीरें पोस्ट करना बेहद महंगा साबित हुआ. शातिर चोरों ने इन तस्वीरों के जरिए घर की रेकी की और लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया.

यह पूरी सनसनीखेज वारदात पीड़ित महिला रचना गुर्जर के घर पर हुई. रचना गुर्जर ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सोने-चांदी के जेवर, भारी नकदी और अपनी लग्जरी गाड़ी के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे. देखें VIDEO:- 

चोरों ने घर की सुरक्षा के लिए दीवार पर लगाए गए लोहे के कटीले तारों को कटर की मदद से काट दिया. दीवार फांदने के लिए चोर अपने साथ एक सीढ़ी लेकर आए थे, जिसकी मदद से वे आसानी से बाउंड्री पार कर घर के अंदर दाखिल हो गए. देखें VIDEO:- 

डंडे से घूमाया सीसीटीवी, अलमारी का तोड़ा ताला
शातिर चोरों को पता था कि घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. वारदात को अंजाम देने से पहले एक चोर ने हाथ में पकड़े लंबे डंडे की मदद से सीसीटीवी कैमरे के रुख को ऊपर  की तरफ मोड़ दिया ताकि उनकी पहचान छिपी रहे.

Advertisement

इसके बाद चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी का ताला बेरहमी से तोड़ दिया और उसमें रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के पुश्तैनी जेवरात और नकदी समेटकर उसी सीढ़ी के सहारे रफूचक्कर हो गए. हालांकि, भागने से पहले की कुछ तस्वीरें और हरकतें कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं.

एडिशनल एसपी का एक्शन
इस बड़ी चोरी की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पीड़ित महिला रचना गुर्जर और उनके परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवपुरी के एडिशनल एसपी संजीव मूले ने तुरंत पुलिस बल के साथ मौका-मुआयना किया. पुलिस ने परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस की एक विशेष टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों के हुलिए को आइडेंटिफाई करने और उनकी तलाश में जुट गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement