scorecardresearch
 

'ये तो छोटी सोनम है, इसकी चाल-ढाल देखो…', सिया गोयल पर भड़कीं राजा रघुवंशी की मां

पुणे के चर्चित मंगेतर हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल की गिरफ्तारी के बाद इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की पीड़ित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने आई है. राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने सिया गोयल की तुलना अपनी बहू और राजा हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी से करते हुए उसे छोटी सोनम बताया है. उन्होंने कहा कि सिया के हाव-भाव और व्यवहार में उन्हें सोनम की झलक दिखाई देती है.

Advertisement
X
राजा रघुवंशी की मां को सिया में दिखी सोनम की छवि. (Photo: ITG)
राजा रघुवंशी की मां को सिया में दिखी सोनम की छवि. (Photo: ITG)

पुणे के चर्चित मंगेतर हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी की गिरफ्तारी के बाद मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. इसी बीच इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी एक बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. मृतक राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने पुणे हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल की तुलना अपनी बहू और राजा हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी से की है. उन्होंने सिया को छोटी सोनम बताते हुए कहा कि दोनों के व्यवहार और हाव-भाव में उन्हें काफी मिलते जुलते हैं.

उमा रघुवंशी का कहना है कि जब उन्होंने सिया गोयल के वीडियो और तस्वीरें देखीं तो उन्हें अपनी बहू सोनम रघुवंशी की याद आ गई. उनके मुताबिक सिया के चेहरे के भाव और उसकी चाल-ढाल बिल्कुल सोनम जैसी लगती है. उन्होंने आरोप लगाया कि सिया गोयल के चेहरे पर अपने कथित अपराध को लेकर किसी तरह का पछतावा दिखाई नहीं देता. उमा रघुवंशी ने कहा कि यही बात उन्हें सोनम रघुवंशी में भी दिखाई दी थी.

सिया को देखकर क्यों याद आई सोनम

राजा रघुवंशी की मां ने दोनों मामलों को जोड़ते हुए चिंता भी जताई. उनका कहना है कि ऐसे मामलों में आरोपियों को लेकर समाज में गलत संदेश नहीं जाना चाहिए. उन्होंने आशंका जताई कि यदि गंभीर मामलों के आरोपी आसानी से राहत पाते हैं तो इससे दूसरे आरोपियों का मनोबल बढ़ सकता है. उमा रघुवंशी ने विशेष रूप से सोनम रघुवंशी को मिली जमानत का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सोनम के जमानत पर बाहर आने से ऐसे मामलों के आरोपियों के हौसले बढ़ सकते हैं.

Advertisement

बता दें, राजा रघुवंशी हत्याकांड की सुनवाई फिलहाल शिलांग की अदालत में जारी है. इस मामले में सोनम रघुवंशी को जमानत मिल चुकी है और वह फिलहाल जेल से बाहर है. वहीं, मामले में कथित मास्टरमाइंड बताए जा रहे राज कुशवाह समेत तीन अन्य आरोपी अभी भी जेल में बंद हैं. अदालत में मामले की सुनवाई जारी है और सभी पक्ष अपनी-अपनी दलीलें पेश कर रहे हैं. दूसरी तरफ पुणे में मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में सिया गोयल और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां मामले की विभिन्न पहलुओं से पड़ताल कर रही हैं.

राजा की मां के बयान से फिर गरमाई बहस

इसी घटनाक्रम के बीच राजा रघुवंशी की मां का बयान चर्चा का विषय बन गया है. उन्होंने सिया गोयल को छोटी सोनम बताते हुए दोनों मामलों के आरोपियों के व्यवहार में समानता होने का दावा किया है. फिलहाल दोनों मामले अलग-अलग राज्यों में जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौर से गुजर रहे हैं. लेकिन राजा रघुवंशी की मां के इस बयान ने एक बार फिर दोनों चर्चित मामलों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement