scorecardresearch
 

'SP बंगले पर धुलवाए जा रहे हैं जूठे बर्तन, नहीं दी जा रही छुट्टी', पथरी की बीमारी से पीड़ित कांस्टेबल का वीडियो, पुलिस बोली- आरोप गलत

Morena police constable video: मध्य प्रदेश के मुरैना में एसपी बंगले पर तैनात एक कांस्टेबल ने वीडियो जारी कर मुरैना एसपी समीर सौरभ और उनकी पत्नी पर जो आरोप लगाए हैं, उसने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया है. हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को निराधार बताया है.

Advertisement
X
मुरैना एसपी के बंगले पर तैनात कांस्टेबल का वीडियो वायरल.(Photo:Screengrab)
मुरैना एसपी के बंगले पर तैनात कांस्टेबल का वीडियो वायरल.(Photo:Screengrab)

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है. कांस्टेबल रूप सिंह ने वीडियो जारी कर एसपी समीर सौरभ और उनकी पत्नी वंदना पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वीडियो में उसने दावा किया कि वह किडनी में पथरी की बीमारी से परेशान है, लेकिन उसे इलाज के लिए छुट्टी नहीं दी जा रही.

दरअसल, रूप सिंह नाम का आरक्षक मुरैना एसपी समीर सौरभ के बंगले पर तैनात है. रूप सिंह ने गुरुवार की रात को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके हड़कंप मचा दिया है. इस वीडियो में रूप सिंह ने मुरैना एसपी समीर सौरभ और उनकी पत्नी वंदना को लेकर कई बातें कही हैं.

वीडियो में कांस्टेबल रूप सिंह ने कहा, ''मैं मुरैना एसपी समीर सौरभ के बंगले पर किचन में काम करता हूं,  मेरी बहुत तबीयत खराब है.  चेकअप कराया तो डॉक्टर ने बताया कि मेरी किडनी में पथरी है. 

कांस्टेबल ने वीडियो में आगे कहा, ''जब मैंने अपनी जांच एसपी समीर सौरभ और उनकी मैडम वंदना को बताई तो उन्होंने कहा कि इससे कुछ नहीं होता है. कांस्टेबल ने कहा कि उसने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया था कि वह आगे जांच करवाना चाहता है, इसके लिए उसे 15 दिन की छुट्टी दी जाए, लेकिन पुलिस अधीक्षक ने उसका आवेदन फेंक दिया. मैं अब किसके पास जाऊं क्या पुलिस विभाग में मेरा यही अधिकार है.

Advertisement

अपने अधिकारियों से छुट्टी मांगो और छुट्टी नहीं मिले, वरिष्ठ अधिकारी मेरा वीडियो देखकर मुझे बर्खास्त कर सकते हैं, करो मुझे बर्खा,स्त मैं गिड़गिड़ा रहा हूं. बंगले में उनके जूठे बर्तन साफ कर रहा हूं, मैं बीमारी में छुट्टी मांग रहा हूं, बीमारी में भी मेरे लिए छुट्टी नहीं हैं.'' देखें VIDEO:- 

कांस्टेबल रूप सिंह के वीडियो से मुरैना पुलिस महकमे हड़कंप मच गया. हालांकि इस मामले में मुरैना पुलिस लाइन के आरआई रविकांत शुक्ला ने बताया कि सभी आरोप निराधार हैं. यह कांस्टेबल दो दिन से ड्यूटी से नदारद है. संभवत शराब के नशे में उसने वीडियो बनाया है.

कांस्टेबल का मेडिकल भी करवाया गया है जिसकी रिपोर्ट आने वाली है. साथ ही कांस्टेबल ने अपने पिता के साथ आकर आवेदन दिया है, जिसमें उसने उसने लिखा है कि वह शराब के नशे में था. देखें VIDEO:- 

इसके साथ ही आरआई ने कहा कि छुट्टी की एक विधिवत प्रक्रिया होती है जो कांस्टेबल ने नहीं अपनाई. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement