scorecardresearch
 

घर के हॉल में फन फैलाए बैठी रही 2 फीट की नागिन... भगाने के बजाय घरवालों ने जलाया दीपक, चढ़ाए फूल-फल; देखें वायरल VIDEO

मध्य प्रदेश के खरगोन में सावन के दौरान घर के हॉल में कोबरा सांप दो घंटे तक फन फैलाकर बैठा रहा. परिवार ने दीपक जलाकर फूल-फल चढ़ाए, बाद में सांप खुद ही बाहर चला गया. वीडियो वायरल...

Advertisement
X
सावन के महीने में खरगोन में अद्भुत नजारा.(Photo:Screengrab)
सावन के महीने में खरगोन में अद्भुत नजारा.(Photo:Screengrab)

मध्य प्रदेश के खरगोन में चौंकाने वाला मामला देखने को मिला. यहां एक घर के हॉल में दो फीट की नागिन करीब दो घंटे फन फैलाए बैठी रही. सावन के महीने में घर में मौजूद लोगों ने नागिन के पास एक दीपक जलाया, फूल और फल चढ़ाए. दो घंटे बाद खुद ही नागिन चली गई. इस नजारे को देखने मोहल्ले वाले भी पहुंचे. अब वीडियो वायरल हो गया है. 
 
आमतौर पर घर में सांप देखकर दहशत के कारण लोगों की सांस फूल जाती है, आवाज बंद हो जाती है. खरगोन शहर के संजय नगर में कुशवाह किराना दुकान वाले के घर पर अचानक एक दो फीट का कोबरा सांप (जिसे लोग नागिन बता रहे थे) घर के हॉल में आ गया. 

परिवार के लोग भगाते या कुछ कर पाते इससे पहले नागिन हॉल के एक स्थान पर फन फैलाकर बैठ गईं. अब घरवालों का बाहर निकला मुश्किल हो गया. परिवार के लोगों ने सावन माह के कारण नागिन को मारने या भगाने की बजाय नागिन के सामने दीपक लगाया, फूल और फल चढ़ाए. 

इस बात की सूचना मोहल्ले में पहुंची तो कई रहवासी दर्शन के लिए पहुंच गए. नागिन पूरे दो घंटे तक एक ही स्थान पर बैठी रही, फिर अपने आप घर की दहलीज पार करते हुए जंगल की ओर चली गई. देखें VIDEO:- 

कुछ लोगों ने नागिन का वीडियो बना लिया. अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement