मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बम्हनगवां शासकीय स्कूल में एक बड़ा हादसा हो गया. स्कूल परिसर में स्थित पुरानी बाथरूम की जर्जर दीवार गिरने से 5वीं कक्षा के छात्र राजकुमार बर्मन की मलबे में दबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है.
पुलिस ने बताया कि बच्चा पुरानी बाथरूम के पास गया था, तभीस्कूल की पुरानी जर्जर दीवार का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया. जिससे राजकुमार नीचे दब गया.
दूसरे छात्रों की सूचना पर शिक्षक और स्टाफ ने तुरंत उसे निकाला और विजयराघवगढ़ अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. मृतक मासूम राजकुमार के पिता की बीमारी से पहले ही मौत हो चुकी है और मां मेहनत मजदूरी कर बच्चों को पाल रही थी.
बम्हनगवां में संचालित डीएमजी माइन्स में होने वाली ब्लास्टिंग के कारण दीवारें लगातार कमजोर होती जा रही हैं. स्कूल के हेड मास्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को जर्जर स्कूल को लेकर शिकायत भी की थी. देखें VIDEO:-
घटना की जानकारी पर पहुंची कैमोर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.