scorecardresearch
 

देर रात विधानसभा सचिवालय पहुंचे जीतू पटवारी, कांग्रेस MLA की सदस्यता खत्म करने का लगाया आरोप

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार रात अचानक विधानसभा सचिवालय पहुंच गए. विधानसभा पहुंचते ही वह मुख्य सचिव के कमरे में चले गए. उन्होंने आरोप लगाया है कि विधानसभा देर रात में खोला गया, ताकि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म की जा सके.

Advertisement
X
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी. (Photo: File/ITG)
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी. (Photo: File/ITG)

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार देर रात करीब 10 बजे अचानक विधानसभा सचिवालय पहुंच गए. उनके यहां पहुंचने से हड़कंप मच गया. जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त करने के लिए साजिशन रात में विधानसभा सचिवालय खोला गया है.

दरअसल जीतू पटवारी ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें वो रात करीब 10 बजे मध्य प्रदेश विधानसभा पहुंचे और विधानसभा के मुख्य सचिव के कमरे में चले गए. कमरे में विधानसभा के मुख्य सचिव के सामने पूर्व विधायक पीसी शर्मा पहले से ही बैठे हुए थे. जाते ही जीतू पटवारी विधानसभा के मुख्य सचिव से पूछते नज़र आ रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी के विधायक के पास तो कोर्ट का स्टे है और इस वक्त रात में विधानसभा सचिवालय खोलने का क्या औचित्य है?

यह भी पढ़ें: RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी बोले- अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं शिवम वर्मा

हालांकि यह बातचीत ज़्यादा लंबी नहीं चली क्योंकि विधानसभा के मुख्य सचिव थोड़ी देर बाद ही कार से रवाना हो गए. इसके बाद जीतू पटवारी विधानसभा से बाहर निकले और आरोप लगाया कि ‘कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने के लिए बीजेपी के इशारे पर रात को विधानसभा सचिवालय खोला गया’.

Advertisement

जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर लगाया ये आरोप
 
जीतू पटवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘ मोहन सरकार की हठधर्मिता एवं अलोकतांत्रिक रवैये पर जब प्रदेश कांग्रेस ने आपत्ति उठाई तो पूरा तंत्र निरुत्तर हो गया. स्वतंत्र संवैधानिक संस्था के रूप में कार्यरत विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों और अधिकारियों का यह रवैया अस्वीकार्य है. हम बीजेपी की इस राजनीतिक गुंडागर्दी और विधानसभा सचिवालय के दुरुपयोग की कड़ी निंदा करते हैं. कांग्रेस राजनीतिक दुर्भावना की इस लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ेगी’.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement