scorecardresearch
 

देर रात अचानक पुलिस चौकी में जा पहुंचे SP साहब, गहरी नींद में खर्राटे मारते हुआ मिला संतरी; प्रभारी पर गिराई गाज

Crime News: एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि जिस वक्त पहरा दिया जा सकता था, उस वक्त चौकी के अंदर अपनी नींद पूरी करना कदाचरण की श्रेणी में आता है. नौकरी के प्रति लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. थाने में स्टाफ नौकरी के लिए है, सोने के लिए नहीं है.

Advertisement
X
गुना जिले के पुलिस कप्तान संजीव कुमार सिन्हा.
गुना जिले के पुलिस कप्तान संजीव कुमार सिन्हा.

MP News: गुना जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा नाइट वॉचमैन बनकर विभाग की समीक्षा करने में जुटे हुए हैं. जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए पुलिस कप्तान जब उमरी पुलिस चौकी पहुंचे तो चौकी के हालात देखकर दंग रह गए.

चौकी में मौजूद संतरी (प्रहरी) को गहरी नींद में देखकर एसपी साहब नाराज हो गए. एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने नाराजगी जाहिर करते हुए उमरी पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान को लाइन हाजिर कर दिया. साथ ही लापरवाही बरतने के मामले में एसडीओपी को जांच के आदेश भी दे दिए. एसपी ने चौकी के अंदर पेंडेंसी को लेकर भी नाराजगी जाहिर की है.

लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं

एसपी सिन्हा ने बताया कि जिस वक्त पहरा दिया जा सकता था, उस वक्त चौकी के अंदर अपनी नींद पूरी करना कदाचरण की श्रेणी में आता है. नौकरी के प्रति लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. थाने में स्टाफ नौकरी के लिए है, सोने के लिए नहीं है. देर रात कोई फरियादी यदि थाने पहुंचे तो उसकी सुनवाई का जिम्मा पुलिस का होता है.

ताश खेलने वाले पुलिसकर्मी भी लाइन अटैच  

Advertisement

पुलिस अधीक्षक जिले के थानों में लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं. पूर्व में कैंट थाने में निरीक्षण के दौरान कुछ पुलिसकर्मी ताश खेलते मिले थे, जिन्हें लाइन अटैच कर दिया गया था.  पुलिस कप्तान ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी है कि बेसिक पुलिसिंग के साथ सोशल पुलिसिंग पर भी ध्यान दिया जाए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement